सनी देओल कि भैय्याजी सुपरहिट का टीजर हुआ रिलीज

Date:

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, अरशद वारसी, एक्ट्रेस अमीषा पटेल, प्रीति जिंटा की फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से एक्ट्रेस अमीषा पटेल और प्रीति जिंटा कमबैक कर रही हैं। इस वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा सुपरहिट हो सकती है और जैसा कि फिल्म का नाम ‘भैय्याजी सुपरहिट’ तो रखा ही गया है। ऐसा ही फिल्म का सुपरहिट टीजर भी रिलीज हुआ है।

फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के टीजर की शुरुआत होती है, बनारस…पूरे शहर में बस एक ही आदमी का राज चलता है भैय्याजी यान की सनी देओल। उसके बाद एंट्री होती है अरशद वारसी की जिनसे सनी देओल पूछते हैं अमिताभ अमिताभ का क्या हैं। इसके बाद आती है प्रीति जिंटा की जो कि बन्दूक धाय-धाय चलाते हुए एंट्री कर रही हैं और मजेदार पंच लाइन के साथ कॉमेडी करेंगी। इसके बाद आती है अमिषा पटेल जिनसे अरशद वारसी कहते हैं छोटा से प्रॉब्लम है वो डॉन है।

फिल्म के टीजर से इतना तो समझ आ ही गया है कि इसमें भैय्याजी डॉन के किरदार में हैं और फि्ल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। फिल्म में सनी देओल का डबल रोल दिखाया जाएगा और ये उनके करियर में पहली बार होगा जब एक्टर किसी फिल्म में डबल रोल करेंगे। इसी के साथ फिल्म ‘गदर’ के बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी पर्दे पर कई सालों बाद नजर आएगी। एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी फिल्म में कई सालों बाद नजर आएंगी।

और पढे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यांच्या बालजीवनावर आधारित ‘चलो जिते है’ चित्रपटाला प्रचंड प्रतिसाद

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related