शहर के वकील चंद्रशेखर शर्मा पर कातिलाना हमला

Date:

नागपुर : शहर में बुधवार को वकील चंद्रशेखर शर्मा पर उनके पड़ोसी पिता-पुत्र ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। मामला हुडकेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत आता है | वकील नरसाला रोड के संत तुकडोजी नगर, दिघोरी निवासी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शर्मा अपने परिवार के साथ कई वर्षो से इसी क्षेत्र में रहते है। उनके पड़ोस में ६० वर्षीय आनंद दीक्षित बीते १४ वर्षो से रह रहा है। बताया जाता है दीक्षित उनके सगे मामा है।

शर्मा के अनुसार कुछ वजह से उनके मामा का उनसे बर्ताव उनसे अलग होने लगा था, जिसका कारण अपने सगे भांजे की बीते कुछ समय में की गई तरक़्क़ी है। दीक्षित आये दिन किसी न किसी कारण शर्मा परिवार ने झगड़ा करते है। शर्मा ने बताया की अपने मामा के व्यवहार से वो अकेले नहीं बल्कि सारी बस्ती परेशान थी। बीते सोमवार सुबह ९.३० बजे के दरमियान आनंद दीक्षित शर्मा से झगडा करने लगा। उस दरम्यान उसने शर्मा को गाली गलौच भी की शर्मा द्वारा झगड़े का कारण पूछे जाने पर दीक्षित के बेटे और रिश्ते में उनका भाई विजय ने उन पर घर के भीतर घुसकर से लाठी से हमला कर दिया। जिसमे शर्मा बुरी तरह घायल हो गए और उनके पीठ और शरीर के पिछले हिस्से की दो हड्डियाँ टूट गई। घर वालो ने शर्मा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद शर्मा ने इस हमले की शिकायत पुलिस में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

और पढे : उमरेड जवळ भीषण अपघात: भरधाव ट्रॅव्हल्सची उभ्या टिप्परला धडक

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Sitabuldi Fort to Open for Public on Republic Day 2026 – A Rare Heritage Experience in Nagpur

Nagpur is gearing up for a memorable Republic Day...

The Story of Nagpur : From Ancient Roots to Modern Orange City

Nagpur : fondly known as the Orange City of...

India vs New Zealand T20i in Orange City Nagpur Jamtha on January 21, 2026

Cricket fever is ready to grip Nagpur once again...