सेकंड शादी डॉट कॉम के जरिये कई युवतियों को अपने जाल में फाँसनेवाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

नागपुर :- शहर के एक युवक ने अपना नाम बदल-बदल कर सेकंड शादी डॉट काम के जरिए कई युवतियों को फंसा कर उनसे रुपए ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब तलाकशुदा महिला से अपनी शादी की बात छुपाकर उससे शादी करने की इच्छा रखी और उसी समय उसकी पत्नी सामने आने से उसकी पोल खुल जाने पर बेलतरोडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी अपनी पत्नी को भी बेचने की फिराक में था, लेकिन उसके पहले ही वह धरा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम आकाश माणिकलाल अग्रवाल, मनीष नगर निवासी है और वह विवाहित है। उसने पीड़ित तलाकशुदा महिला से यह बात छुपाकर रखी। आकाश ने वर्धा में रहने वाली महिला को गुरुवार को नागपुर में मिलने के लिए बुलाया था और वह उसे कार में बैठाकर ले जाने की तैयारी में था। इसी बीच युवक की पत्नी वहां आ गई, जिससे उसकी सारी पोल खुल गई। बताया जाता है कि आरोपी ने इसके पहले भी अलग-अलग नामों से कई युवतियों को झांसा दे चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला तलाकशुदा है। उसे पति ने छोड़ दिया है। सेकंड शादी डॉट कॉम नामक मोबाइल एप के जरिए उसका आकाश अग्रवाल से परिचय हुआ। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद आकाश उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता को उसने गुरुवार को नागपुर में मनीषनगर के पास बुलाया। वह उसे अपनी कार में बैठाकर ले जाने की तैयारी में था। इस बारे में आकाश की पत्नी को पता चलने पर वह वहां पहुंची और आकाश पर बरस पड़ी। इसके बाद यह मामला बेलतरोडी थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, अ, 354 ड व 419 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

और पडे : नागपुर शहर में दिन दहाड़े बैंक लूट की नाकाम कोशिश : दो बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Sitabuldi Fort to Open for Public on Republic Day 2026 – A Rare Heritage Experience in Nagpur

Nagpur is gearing up for a memorable Republic Day...

The Story of Nagpur : From Ancient Roots to Modern Orange City

Nagpur : fondly known as the Orange City of...

India vs New Zealand T20i in Orange City Nagpur Jamtha on January 21, 2026

Cricket fever is ready to grip Nagpur once again...