‘बधाई हो’ ट्रेलर लॉन्च : जानिये आयुष्मान की ‘खुशखबरी’ का राज

Date:

‘बधाई हो’ ट्रेलर : पिछले दिनों मची काफी हलचल के बाद आयुष्मान खुराना की ‘खुशखबरी’ का राज आखिरकार अब सबके सामने आ ही गया है और यकीन मानिए इस राज के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

नकुल (25) यानी आयुष्मान खुराना एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करता है। वह अपने पैरंट्स जितेन्द्र कौशिक (गजराज राव), प्रियमवदा (नीना गुप्ता) और भाई गुलर (शारदुल राणा) व दादी (सुरेखा सिकरी) के साथ रहता है।

‘बधाई हो’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस घर में सबकुछ बिल्कुल ठीकठाक चल रहा होता है कि अचानक नकुल के पिता एक हैरान कर देने वाली खबर घरवालों को देते हैं। वह बताते हैं कि उनकी वाइफ प्रेगनेंट है और इसे सुनकर घरवाले ही नहीं बल्कि मोहल्ले वाले और जानने वाला हर कोई है। शॉक से ज्यादा नकुल के लिए यह शर्मिंदगी की वजह बन जाती है, जिसने यकीनन कभी न सोचा होगा कि इस उम्र में अब उनकी फैमिली में कोई नया सदस्य आ सकता है। इस खबर का असर नकुल की लव लाइफ रिनी (सान्या मल्होत्रा) के साथ उनके रिश्ते पर भी पड़ता है।

ट्रेलर काफी मजेदार नजर आ रहा है। इसमें दिखाया गया है कि आयुष्मान किस तरह इस खुशखबरी को डील करने से लेकर घर में आनेवाले नए मेहमान की तैयारी में लगे हैं। बीच-बीच में जितेन्द्र और प्रियमवदा के बीच के डायलॉग सुनकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाने को मजबूर हो जाएंगे।

जंगली पिक्चर और क्रोम पिक्चर की इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने और इसके प्रड्यूसर हैं विनीत जैन, अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा, आलिया सेन शर्मा और हेमंत भंडारी है और को-प्रड्यूस कर रही हैं प्रीति साहणी। बता दें कि यह फिल्म ‘बधाई हो’ 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

और पढे : ‘तुर्रम खान’ में साथ नजर आएंगे राजकुमार राव और नुसरत भरूचा

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Sitabuldi Fort to Open for Public on Republic Day 2026 – A Rare Heritage Experience in Nagpur

Nagpur is gearing up for a memorable Republic Day...

The Story of Nagpur : From Ancient Roots to Modern Orange City

Nagpur : fondly known as the Orange City of...

India vs New Zealand T20i in Orange City Nagpur Jamtha on January 21, 2026

Cricket fever is ready to grip Nagpur once again...