नाना के समर्थक किसान की वेशभूषा में पहुंचे नागपुर

Date:

नागपुर : अखिल महाराष्ट्र भोई समाज सेवा संघ के पदाधिकारी सोमवार को किसानों की वेशभूषा में भंडारा जिले के लाखनी से नागपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर खड़े ये लोग लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। अखिल महाराष्ट्र भोई समाज सेवा संघ के महासचिव रमेश खेडकर अपने साथियों के साथ कलेक्टर आफिस के सामने एक वाहन में पहुंचे।

सभी लोग किसानों की वेशभूषा में थे। उनकी वेशभूषा आकर्षण का केंद्र बनी सभी लोग उन्हें देख रहे थे। श्री खेडकर ने कहा कि हम भंडारा जिले के लाखनी से यहां कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले के समर्थन में पहुंचे हैं। श्री पटोले ने किसानों व मछलीमारों के लिए काफी काम किया है। उनका धन्यवाद करने यहां पहुंचे हैं। इनके साथ गजानन बावनकुले, गणपत कोडापे, रणवीर बावनकर, छन्नू बावणे, तीर्थराज मेश्राम, राहुल बोरकर आदि थे।

और पढे : कठपुतली का खेल देख कर मुग्ध हुए दर्शक

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related