बार मैनेजर पर तलवार से जानलेवा हमला

Date:

नागपुर : नंदनवन थानांतर्गत शराब का बिल मांगने पर 4 लोगों ने बार मैनेजर पर तलवार से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया| वहीं, काउंटर के ड्रावर से 55,000 रुपये की भी लूटकर भाग गये| घायल मैनेजर का नाम विजय सीताराम बुथे (41) है जबकि आरोपियों में वाठोड़ा रिंग रोड निवासी आकाश मोरेश्वर धोटे (22) और उसके 3 अन्य साथी शामिल हैं|

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.40 बजे आकाश और उसके 3 साथी नंदनवन स्थित जय अंबिका बार एंड रेस्त्रां में शराब पी रहे थे| शराब पीने के बाद आकाश का बिल को लेकर बार मैनेजर विजय के साथ विवाद हो गया| थोड़ी ही देर में विवाद इतना बड़ गया कि आकाश और उसके साथियों ने विजय पर तलवार से हमला कर दिया|

विजय ने अपने को बचाने का प्रयास किए, लेकिन बावजूद इसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आकाश और उसके साथियों ने काउंटर के ड्रावर से 55,000 रुपये नकद भी लूट लिये और वहां से भाग गये| तुरंत पुलिस को सूचित किया गया| पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी|

और पढे : दूध टैंकर की टक्कर से युवती की मौत, 2 जख्मी

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related