बर्डी से खापरी मेट्रो को लगेंगे 41 मिनट, आज शुभारंभ

Date:

नागपुर : मेट्रो का इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार को इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री विड़ियो लिंक के माध्यम से शाम 5.30 बजे करने जा रहे हैं। वही शुक्रवार से यह गाड़ी यात्रियों के लिए चलाई जानेवाली है।

हालांकि 9 तारीख से इसे वाणिज्यिक तौर पर चलाया जानेवाला है। फिलहाल इसका टाइम टेबल अभी तैयार नहीं है। लेकिन 8 फरवरी को यात्रियों के लिए चलाई जानेवाली मेट्रो सुबह 8 बजे बर्डी स्टेशन से छूटेगी। यह गाड़ी 8 बजकर 22 मिनट पर एअपोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। 3 मिनट बाद गाड़ी एअरपोर्ट साउथ स्टेशन पर आयेगी। 8.32 बजे गाड़ी न्यू एअरपोर्ट स्टेशन को छूएगी। वही आखरी स्टॉपेज यानी खापरी कुल 41 मिनट बाद यानी 8.41 पर पहुंचेगी। इसी तरह खापरी से यह गाडी 8.45 बजे निकल 8.54 को न्यू एअरपोर्ट स्टेशन, .01 बजे एअरपोर्ट साउथ, 9.04 बजे एअरपोर्ट व 9.26 बजे बर्डी स्टेशन पर आयेगी। शाम को यह गाड़ी 6.30 बजे बर्डी से निकलेगी। वही 6.52 को पहले स्टेशन पर पहुंचेगी। 3 मिनट बाद एअरपोर्ट स्टेशन पर वही 7.02 बजे न्यू एअरपोर्ट पर आने के बाद आखरी स्टेशन यानी खापरी 7.11 को पहुंचेगी। इसी तरह खापरी से 7.15 को बर्डी के लिए मेट्रो निकलकर 7.24 बजे न्यू एअरपोर्ट स्टेशन पर आयेगी। इसके बाद 7.31 बजे एअरपोर्ट साउथ स्टेशन पर आयेगी। अगला स्टेशन यानी एअरपोर्ट स्टेशन 7.34 बजे पहुंचेगी। रात को 7.56 बजे गाड़ी बर्डी में आयेगी।

और पढे: मध्य नागपूरातील डी.पी.रस्‍त्‍याचे भूमीपूजन व एस.आर.ए. अंतर्गत मालकी हक्‍कांचे वाटप संपन्न

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related