क्रिसमस के मौके पर नागपुर में मनाया जा रहा है जश्न

Date:

नागपुर : नागपुर में आज क्रिसमस के मौके पर सभी चर्चो में जश्न मनाया गया | साथ ही क्रिसमस के मौके पर पूरी दुनिया भर में जश्न मनाया जा रहा है। बता दे आधी रात को प्रभू यीशु का जन्म होते ही लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाईयां दीं। इस मौके पर शहर कामठी रोड स्थित एस एफ एस चर्च में मिडनाइट मास का आयोजन किया गया था । इस दौरान करीब सेकड़ो लोग चर्च में जुटे। स्थानीय फादर ने बेबी जीसस की मूर्ति को चूम कर उन्होंने लोगो को बधाई दी | फादर ने अपने संदेश में लोगों को जीसस की सादगी अपनाने की अपील की।

क्रिसमस के मौके पर आज सेकड़ो लोग सुबह चर्च पहुंचे और विश्वास के साथ सभी ने प्रार्थना में शामिल हुवे | जिसके बाद प्रभु यीशु को नमन किया | बता दे ईसाईयों के लिए नजारथ का खास महत्व है। कहा जाता है कि जीसस यहीं पर पले बढ़े और यहीं पर मैरी को बताया गया कि उन्हें देव पुत्र होगा।

दुनिया के बाकी हिस्सों में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के पास पोटोमैक नदी में सैंटा का अलग अंदाज देखने को मिला। यहां पर पिछले ३० सालों से क्रिसमस के मौके पर वॉटर स्कीइंग का आयोजन होता है। वहीं रूस के क्रेमलिन में एक बड़े क्रिसमस ट्री को सोवियत स्टाइल में सजाया गया है। ये ट्री कैथेड्रल स्क्वेयर में खड़ा किया गया है। रूस में इसे न्यू ईयर ट्री भी कहा जाता है।

ALSO CHECK : Best 30 Merry Christmas Wishes and Messages

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related