खेल रत्न साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति में राष्ट्र सेविका समिति विजया दशमी उत्सव मनाया गया

Date:

नागपुर : राष्ट्र सेविका समिति की ओर से हर साल नागपुर विजयादशमी मनाया जाता है जिसके चलते यह उत्सव रविवार शाम को शहर में मनाया गया | उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भारत की अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक एव पद्मश्री से सम्मानित साइखोम मीराबाई चानू शामिल हुई थी | उनके आगमन के पश्च्चात सभी ने शस्त्रपूजन किया |

इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के माधव नगर मैदान में किया गया था | बता दे की चानू यह २०१४ से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है ४८ किलोग्राम वजन के जागतिक विजेता पर राष्ट्रकुल स्पर्धा में उन्होंने कई पदक प्राप्त की है | भारोत्तोलन क्षेत्र के सराहनीय काम के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

इस मुख्य समारोह में समिति की मुख्य संचालिका शांताक्का इनके उपस्थिति में संपन्न हुवा | इसमें समिति की राष्ट्र सेविकाओ द्वारा आत्मरक्षा के कुछ कर्तव्य दिखाए गए जिसमें लाठी चलाना, पथ संचलन, छोटी मुकारियो का कवायत प्रदर्शन आदि शामिल था इस मौके पर चानू ने नागपुर आने का गौरव प्राप्त करने की बात कही उन्होंने महिला स्वयंसेवकों को आत्म बल से जीने का आवाहन किया है | इस मौके पर महानगर कार्यवाहिका करुणा साठे आदि सेविका उपस्थित थी |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related