रूस में 6 सितंबर से इंडियन फेस्टिवल

Date:

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के क्रमलिन पैलेस में भारतीय संस्कृति की झलक पेश करने के लिए इंडियन फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 6 सितंबर से शुरू होने वाले इस फेस्टिवल में रूस के 22 मेगा शहरों को शामिल किया जाएगा। इस फेस्टिवल में भारतीय संस्कृति की झलक देखने मिलेगी। कथक और भरतनाट्यम जैसे डांस पेश किए जाएंगे।

फेस्टिवल में भारतीय व्यंजनों और कलाओं की भी प्रदर्शनी होगी। फेस्टिवल के आयोजन की शुरुआत भरनाट्यम और कथक जैसे नृत्य कार्यक्रमों से होगी। इसमें रूस की लोक संस्कृति में खास महत्व रखनेवाले बेरेजका डांस भी परफॉर्म किया जाएगा। ओपनिंग कार्यक्रम में जयलक्ष्मी ईश्वर, मौलिक शाह, इशिरा पारेख जैसे कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।

फेस्टिवल 6 महीने तक चलेगा जो सिंतबर से शुरू होकर 2019 मार्च तक जारी रहेगा। भारत के कई मशहूर कलाकार और उनका ग्रुप रूस के 22 प्रमुख शहरों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

और पढे : अडचणीच्या वेळी भारतीय रुग्णावर उपचार करण्यास पाकिस्तानचा नकार

Abhijit
Abhijit
I do marketing and I have 3 passions: People, Travel and Social Media. I try to make articles more practical, full of great advice, inspiring ideas. I'm likely geeking out over, films, technology, sports, politics.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related